आईटीएम ग्वालियर में हुआ तीन दिवसीय ‘एआईसीटीई-वानी‘ राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन


- सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संरक्षण, क्वांटम इंजीनियरिंग, स्वचालित वाहन और उन्नत नैनोमैटेरियल्स पर विशेषाज्ञों ने रखे विचार
- संस्कृत और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित किए गए विशेषज्ञ सत्र

- तकनीकी शिक्षा के साथ भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता विकसित करना भी आवश्यक हैः निदेशक डाॅ. मीनाक्षी मजूमदार

- भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान के बीच समन्वय स्थापित करके ही समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता हैः डाॅ. एसएन सिंह

- आधुनिक पदार्थ विज्ञान और उन्नत तकनीकों का उपयोग ऊर्जा संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा प्रणालियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैः प्रोफेसर रजनीश मिश्रा

- सेल्फ-ड्राइविंग कारें सेंसर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उन्नत कंप्यूटिंग प्रणालियों और इलेक्ट्रॉनिक तकनीकों के समन्वय से कार्य करती हैंः बृजेश शुक्ला

ग्वालियर । आईटीएम ग्वालियर (इंस्टिटयूट आफ टेक्नोलाॅजी एंड मैनेजमेंट ग्वालियर) में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की वित्तीय सहायता से तीन दिवसीय ‘एआईसीटीई-वानी‘ राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। संस्थान के सिथौली परिसर में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता, गहन प्रौद्योगिकी तथा क्वांटम अभियंत्रिकीः जलवायु सहिष्णुता एवं ऊर्जा स्थिरता के लिए‘ रहा। सम्मेलन के चेयरपर्सन डाॅ. दीपेश भारद्वाज, एबीवी-ट्रिपल आईटीएम ग्वालियर के निदेशक डाॅ. एसएन सिंह, आईआईटी इंदौर के रसायन विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर रजनीश मिश्रा, संस्कृत भारती से जुड़े डाॅ. जागेश्वर पटले, शिक्षा शास्त्र विशेषज्ञ प्रोफेसर अवनीश अग्रवाल (केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ), वरिष्ठ प्रोफेसर भरत भूषण त्रिपाठी (केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ), जापान की इंडी सेमीकंडक्टर कंपनी के बिजनेस डेबलपमेंट उपाध्यक्ष बृजेश शुक्ला, प्रोफेसर आदित्य त्रिवेदी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग, एबीवी-ट्रिपल आईटीएम) द्वारा विभिन्न सत्रों के दौरान संस्कृत और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में भारतीय ज्ञान परंपरा, आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और उन्नत तकनीकी नवाचारों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर आईटीएम ग्वालियर की निदेशक डाॅ. मीनाक्षी मजूमदार, डीन एकेडमिक्स डाॅ. एसएस चैहान, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव, डीन आईक्यूएसी डाॅ. राजीव सिंह राठौड़, प्राॅक्टर डाॅ. ऋषि सोनी, डीएसडब्ल्यू नितिन दीक्षित, बेसिक साइंस विभागाध्यक्ष डाॅ. मनोज मिश्रा, आईटी विभागाध्यक्ष डाॅ. आदित्य विद्यार्थी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डाॅ. एसके शर्मा, इलेक्ट्राॅनिक एंड कम्युनिकेशन विभागाध्यक्ष डाॅ. कपिल जैन, सिविल इंजीनियर विभागाध्यक्ष डाॅ. अंकित श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, डीन, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। 

तकनीकी शिक्षा के साथ भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता विकसित करना भी आवश्यक हैः निदेशक डाॅ. मीनाक्षी मजूमदार
आईटीएम ग्वालियर में आयोजित तीन दिवसीय ‘एआईसीटीई-वानी‘ राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में आईटीएम ग्वालियर की निदेशक डाॅ. मीनाक्षी मजूमदार ने कहा कि एआईसीटीई की वित्तीय सहायता से आयोजित यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को ज्ञान, अनुसंधान तथा नवाचार के नए आयामों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता विकसित करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान के बीच सार्थक स्थापित करना और छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शोधार्थियों को बहुविषयक और नवाचार के लिए प्रेरित करना है। 
भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान के बीच समन्वय स्थापित करके ही समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता हैः डाॅ. एसएन सिंह
आईटीएम ग्वालियर में आयोजित तीन दिवसीय ‘एआईसीटीई-वानी‘ राष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर एबीवी-ट्रिपल आईटीएम ग्वालियर के निदेशक डाॅ. एसएन सिंह ने कहा कि विकास तभी सार्थक होता है, जब आधुनिकता को अपनाने के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी संरक्षित रखा जाए। तकनीकी एवं आर्थिक प्रगति के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण आवश्यक है। भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान के बीच समन्वय स्थापित करके ही समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
आधुनिक पदार्थ विज्ञान और उन्नत तकनीकों का उपयोग ऊर्जा संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा प्रणालियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैः प्रोफेसर रजनीश मिश्रा
आईटीएम ग्वालियर में आयोजित तीन दिवसीय ‘एआईसीटीई-वानी‘ राष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर तकनीकी सत्र में आईआईटी इंदौर के रसायन विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रो. रजनीश मिश्रा ने सतत ऊर्जा, कार्बनिक प्रकाशिकी तथा कार्बनिक इलेक्ट्रॉनिकी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आधुनिक पदार्थ विज्ञान और उन्नत तकनीकों का उपयोग ऊर्जा संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा प्रणालियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उनके व्याख्यान में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने तथा पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों को प्रोत्साहित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
वहीं पश्चात संस्कृत भारती से जुड़े डॉ. जागेष्वर पटले ने भारतीय ज्ञान परंपरा और समकालीन वैज्ञानिक प्रौद्योगिकी के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने संस्कृत साहित्य में निहित ज्ञान, पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों तथा भारतीय कला और स्थापत्य की समृद्ध विरासत पर प्रकाश डाला। बृहदेश्वर मंदिर के भित्तिचित्रों का उदाहरण देते हुए उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक विरासत के अध्ययन, दस्तावेजीकरण और उसके समकालीन संदर्भों में मूल्यांकन के महत्व को रेखांकित किया।
केंद्रीय संस्कृत विष्वविद्यालय, लखनऊ परिसर के शिक्षा शास्त्र विशेषज्ञ प्रो. अवनीश अग्रवाल ने सतत विकास में भारतीय ज्ञान परंपरा के योगदान पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, संसाधनों के संतुलित उपयोग और पर्यावरण संरक्षण की अवधारणाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि सतत विकास के लिए आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरणीय संतुलन को भी महत्व देना आवश्यक है।
सेल्फ-ड्राइविंग कारें सेंसर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उन्नत कंप्यूटिंग प्रणालियों और इलेक्ट्रॉनिक तकनीकों के समन्वय से कार्य करती हैंः बृजेश शुक्ला
आईटीएम ग्वालियर में आयोजित तीन दिवसीय ‘एआईसीटीई-वानी‘ राष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर में केंद्रीय संस्कृत विष्वविद्यालय के लखनऊ परिसर के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. भरत भूषण त्रिपाठी ने “वैदिक दृष्टिकोण से ऊर्जा संरक्षण और जलवायु परिवर्तन” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भारतीय वैदिक परंपरा में प्रकृति, ऊर्जा और पर्यावरण के प्रति दृष्टिकोण को समझने तथा वर्तमान समय की जलवायु संबंधी चुनौतियों के संदर्भ में उसका अध्ययन करने पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग और सतत जीवनशैली जैसे विषयों पर विचार करने का अवसर प्रदान किया।
जापान की इंडी सेमीकंडक्टर कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट उपाध्यक्ष बृजेश शुक्ला ने ऑनलाइन माध्यम से ‘सेल्फ-ड्राइविंग कारेंः जलवायु सहिष्णुता और ऊर्जा स्थिरता के लिए एक अवसर‘ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वचालित वाहन तकनीक और भविष्य की परिवहन प्रणालियों में इसकी संभावनाओं पर प्रकाश डाला। सेल्फ-ड्राइविंग कारें सेंसर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उन्नत कंप्यूटिंग प्रणालियों और इलेक्ट्रॉनिक तकनीकों के समन्वय से कार्य करती हैं। इन तकनीकों के माध्यम से वाहन अपने आसपास की परिस्थितियों का विश्लेषण करने, वस्तुओं की पहचान करने तथा सुरक्षित संचालन से जुड़े निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। ऊर्जा स्थिरता के संदर्भ में स्वचालित वाहनों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बेहतर यातायात प्रबंधन, वाहन संचालन की दक्षता और परिवहन व्यवस्था के नियोजन के माध्यम से ऊर्जा खपत को अनुकूल बनाने की संभावनाओं का अध्ययन किया जा सकता है। हालांकि, इनके वास्तविक पर्यावरणीय लाभ वाहन के प्रकार, ऊर्जा स्रोत, यातायात की परिस्थितियों और तकनीक के उपयोग पर निर्भर करते हैं।
वहीं एबीवी-ट्रिपल आईटीएम ग्वालियर के प्रो. आदित्य त्रिवेदी ने ‘सतत ऊर्जा भंडारण और जलवायु सहिष्णुता के लिए उन्नत नैनोमैटेरियल्स‘ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने ऊर्जा भंडारण की आधुनिक तकनीकों और उन्नत पदार्थ विज्ञान की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। नैनोमैटेरियल्स का उपयोग बैटरी, ऊर्जा भंडारण प्रणालियों, इलेक्ट्रोड सामग्री और अन्य उन्नत तकनीकी अनुप्रयोगों में अनुसंधान का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इन सामग्रियों के गुणों का अध्ययन करके ऊर्जा भंडारण क्षमता, चार्जिंग-डिस्चार्जिंग व्यवहार, दक्षता और स्थायित्व में सुधार की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
आईटीएम ग्वालियर में आयोजित तीन दिवसीय ‘एआईसीटीई-वानी‘ राष्ट्रीय सम्मेलन तकनीकी शिक्षा, भारतीय भाषाओं, वैज्ञानिक अनुसंधान और सांस्कृतिक विरासत को एक साझा मंच प्रदान कर रहा है। सम्मेलन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भविष्य की तकनीकी प्रगति को पर्यावरणीय उत्तरदायित्व, ऊर्जा स्थिरता और भारतीय ज्ञान परंपरा के साथ जोड़कर अधिक समावेशी एवं टिकाऊ विकास की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। एआईसीटीई के वित्तीय सहयोग से आयोजित यह पहल छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों को आधुनिक तकनीकों के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न आयामों का अध्ययन करने और अनुसंधान की नई संभावनाएं तलाशने के लिए प्रेरित किया।


posted by Admin
53

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->