संस्थान में समन्वय 2026 का सफल आयोजन ,अभिभावकों एवं शिक्षकों के मध्य संवाद स्थापित करने की अनूठी पहल
सीमा सुरक्षा बल के अंतर्गत संचालित रुस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आरजेआईटी में दिनांक 17 नवम्बर 2026 से 20 नवम्बर तक समन्वय अभिभावकों एवं शिक्षकों के मध्य संवाद समन्वय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह संस्थान की एक अभिनव पहल है । जिसके अंतर्गत प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों को शामिल किया जा रहा है । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों एवं शिक्षकों के मध्य प्रभावी संवाद स्थापित करना तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, सर्वांगीण विकास एवं भविष्य की संभावनाओं के संबंध में समन्वय को सुदृढ़ करना है ।
कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से किया गया। इसका प्रमुख कारण यह है कि संस्थान में अध्ययनरत अधिकांश विद्यार्थियों के अभिभावक सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सेवारत हैं तथा देश की विभिन्न सीमाओं एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए व्यक्तिगत रूप से संस्थान में उपस्थित होना संभव नहीं हो पाता। इस कठिनाई को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन माध्यम की व्यवस्था की गई, ताकि वे अपने कार्यस्थल से ही कार्यक्रम में सहभागिता कर सकें। इस पहल के सकारात्मक परिणामस्वरूप दिनांक 17 नवम्बर 2026 को 80 अभिभावकों ने ऑनलाइन तथा 45 अभिभावकों ने ऑफलाइन माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की ।
कार्यक्रम का शुभारंभ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से जुड़े सभी अभिभावकों के स्वागत एवं अभिवादन के साथ हुआ । कार्यक्रम में राघेवन्द्र सिंह कमांडेट एस.टी.सी./विषेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आरजेआईटी एवं संस्थान के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चेतन पाठक, डीन एकेडमिक्स एवं प्रो. सुहैल अहमद खान, टीपीओ द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. चेतन पाठक ने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, पाठ्यक्रम एवं अकादमिक व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात स्टूडेंट वेलफेयर डीन उमाशंकर शर्मा ने विद्यार्थियों के हित में संचालित छात्र कल्याण नीतियों एवं सुविधाओं से अभिभावकों को अवगत कराया। डीडीओ प्रो. आनंद बघेल, एमटीओ प्रो. गौरव भारद्वाज एवं मेंटर प्रभारी डॉ. डी.के. राघव ने संस्थान की विभिन्न व्यवस्थाओं, गतिविधियों एवं संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं टीपीओ प्रो. सुहैल अहमद खान ने विद्यार्थियों के कौशल विकास, प्रशिक्षण, औद्योगिक संपर्क एवं प्लेसमेंट से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की ।
इस अवसर पर संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. जगदीश माखीजानी सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को समझने तथा अपने सुझाव एवं जिज्ञासाएं साझा करने का अवसर भी प्राप्त हुआ ।
कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने संस्थान की इस अभिनव पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई ।
ष्समन्वय 2026 न केवल अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बना बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में संस्थान और अभिभावकों की साझा जिम्मेदारी एवं सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ ।