पूर्व सांसद शेजवलकर ने आदिवासी बस्तियों में पहुंचकर आशीर्वाद का दीया जलाया

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा- संकल्प अभियान” के शुभारंभ दिवस के अवसर पर आयोजित “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के तहत पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने बारिश के बीच पुरानी छावनी अंतर्गत आने वाली आदिवासी बस्ती की महिलाओं और परिवारों के बीच जाकर दीप जलाकर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त आवासधारी आदिवासी परिवारों से रूबरू होकर “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में शामिल हुए। 
इस अवसर पर पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने आदिवासी परिवारों के बच्चे और बच्चियों से बातचीत कर उन्हें शिक्षा व अध्ययन के लिए प्रोत्साहित भी किया। पुरानी छावनी में आयोजित हुए “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्ज्वलित किये गए। इस अवसर अल्पेद्र यादव, उदय यादव, रिंकू मिश्रा, प्रधन सिंह पटेल, आदेश शर्मा, सोनेराम पाल, पंकज राजपूत, उपेंद्र यादव, हुकुमचंद्र शर्मा, महेंद्र कुशवाह व विकास उपाध्याय सहित आदिवासी बस्ती के रहवासी एवं बालक-बालिकाएं भी उपस्थित रहे। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम में आगे भी सहभागी रहने का संकल्प लिया। 

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->