ब्रेकिंगः दाल बाजार में गोकुल बंसल को वोटिंग का अधिकार मिला
ग्वालियर। व्यापार समिति दाल बाजार के पूर्व अध्यक्ष गोकुल बंसल को उनकी अपील पर न्यायालय 15वें व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड ग्वालियर सौम्या सिंह ने व्यापार समिति में उनको वोट को अधिकार दे दिया है। अब गोकुल बंसल 24 सितंबर को व्यापार समिति दाल बाजार के निर्वाचन में अपना वोट दे सकेंगे। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि व्यापार समिति दाल बाजार के पूर्व अध्यक्ष वादी गोकुल बंसल को आगामी निर्धारित चुनावों में मताधिकार प्रदान इस शर्त पर किया गया है कि उनके मत का अंतिम निर्धारण वर्तमान वाद के अंतिम निर्णय के अधीन होगा।