17 गंदे स्थानों को पहले किया साफ, अब सजाएंगेः अपर आयुक्त राव

ग्वालियर। नगर निगम स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने का कार्य कर रहा है। इसके लिए शहर में चिन्हित किए गए 17 सीटीयू स्वच्छता लक्षित इकाई का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, इसके लिए प्रत्येक इकाई पर 10 गमले रखे जाएंगे, गमले में लगे पौधे हमेशा हरे-भरे रहें इसके लिए प्रतिदिन पौधों में पानी देने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। यह निर्देश अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की बैठक में अधिकारियों को दिए। 
नगर निगम द्वारा स्वच्छता सेवा अभियान के तहत एक माह तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कियाय जायेगा। इसके लिए सबसे पहले शहर में सालों से बने ब्लैक स्पॉट कचरा ठीयों को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने खत्म किया है। इसके बाद फिर से लोग वहां पर कचरा नहीं डाल सकें, इसके लिए प्रतिदिन वहां की निगरानी की जाएगी, इसका जिम्मा आईईसी टीम को दिया गया है। ब्लैक स्पॉट वाले स्थानों पर नगर निगम द्वारा पेंटिंग आदि सहित सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य भी किए जाएंगे। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता रैली, जागरूकता अभियान, तालाबों की सफाई अभियान, ईको नवरात्रि पंडाल, पॉलीथिन विरोधी अभियान, स्कूल के बच्चों के साथ लेकर पॉलीथिन पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। बच्चों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण, पर्यटन स्थलों की सफाई अभियान, पौधरोपण, शासकीय कार्यालयों में सफाई अभियान, स्वच्छता की पाठशाला आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में उपायुक्त मुकेश बंसल, सहायक आईईसी अधिकारी सुश्री विजेता चौहान, एसबीएम कंसलेंट, ब्रांड एंबेसडर, आईईसी टीम के सदस्य मौजूद रहे।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->