हनुमान अंश के सुपरहिट गायक साधु तिवारी पहुँचे वित्त आयोग अध्यक्ष पवैया के आवास
ग्वालियर। “हनुमान अंश” फ़िल्म के अति लोकप्रिय गीत “जब ज़िद पर अड़ गयीं पार्वती” के गायक साधु तिवारी ने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया के आवास “सेवापथ” पहुँच कर उनसे मुलाकात की । अध्यक्ष पवैया ने उनका अंगवस्त्र व विशाल गदा भेंट कर अभिनंदन किया।
गायक साधु तिवारी मुंबई विमान से आकर सीधे अध्यक्ष पवैया के ग्वालियर स्थित भगत सिंह नगर स्थित घर पहुँचे । बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही “हनुमान अंश” मूवी के सुपर हिट गीत “पार्वती .. पार्वती” के नवोदित गायक साधु तिवारी ने गीत गाकर सभी से मिले प्यार के लिये आभार माना । पूर्व सांसद व वित्त आयोग अध्यक्ष पवैया ने श्री साधु तिवारी के कंठ की सराहना करते हुए कहा कहा कि उन्होंने ग्वालियर में पंचमहल अंचल के बेटा होने के नाते चीनौर क्षेत्र का नाम भारत में रोशन किया है । हनुमान अंश की सफलता वास्तव में हनुमान जी व उनके परम भक्त बाबा नीम करौरी जी का चमत्कार ही है और प्रत्येक कलाकार को प्रभु राम की सेवा का अवसर उनके जीवन का परम सौभाग्य है । श्री पवैया ने कहा कि इस फिल्म से यह सिद्ध हो गया कि भारत का जन मानस क्या देखना चाहता है।