सचिन तेंदुलकर के निर्माण में लाए तेजी: निगमायुक्त चौधरी
ग्वालियर । निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने सचिन तेंदुलकर मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने सचिन तेंदुलकर मार्ग के निर्माण कार्य को तेज गति से पूर्ण करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ एवं अपर आयुक्त टी प्रतीक राव उपस्थित रहे।
निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने सचिन तेंदुलकर मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सडक पर बनाए गए सीवर चैंबरों को सडक के समतल करने के निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदार को सडक निर्माण कार्य को तुरंत गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए। निगमायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि बारिश का सीजन लगभग खत्म हो चुका है, इसलिए सडक के बचे हुए हिस्से का निर्माण कार्य प्रारंभ कर उसे तेज गति से पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य मे लापरवाही या लेटलतीफी पाई जाने पर संबंधित के खिलाफ अनुबंध अनुसार कार्यवाही की जाएगी।