दो महिला अधिकारियों का साथ-साथ रक्तदान , एक प्रेरणा
ग्वालियर। ग्वालियर में सेवा संकल्प अभियान के दिन कल अधिकारियों ने जिस तरह से बढ चढकर रक्तदान किया , वह सराहनीय है। संभागायुक्त मनोज खत्री से लेकर जिला कलेक्टर रूचिका चौहान तक ने स्वयं रक्तदान किया, इससे निश्चित रूप से रक्तदान जैसे महादान के प्रति लोगों में प्रेरणा जागेगी।
महिला जिला कलेक्टर रूचिका चौहान के साथ महिला सिविल सर्जन डा सीमा जायसवाल ने भी रक्तदान किया। इस दृश्य को देखकर कई चिकित्सकों , नर्सिंग स्टाफ ने भी प्रेरणा ली और रक्तदान किया। कलेक्टर रूचिका चौहान व सिविल सर्जन डा सीमा जायसवाल ने साथ-साथ ही रक्तदान किया।
कलेक्टर रूचिका चौहान के मुरार जिला अस्पताल में रक्तदान को पहुंचने पर पूर्व में सिविल सर्जन डा सीमा जायसवाल ने उनकी आगवानी अपने स्टाफ के साथ की। कलेक्टर भी जिला अस्पताल की व्यवस्थायें चाक चौबंद देखकर संतुष्ट थी। ज्ञातव्य है कि जब से डा सीमा जायसवाल ने सिविल सर्जन का पदभार संम्हाला है तभी से यहां व्यवस्थायें बेहतर हुई है। और हास्पीटल में मरीजों के प्रति रवैया बेहतर हुआ है और चिकित्सक भी पूरी तन्मयता से मरीजों को देख रहे है।