अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा दलबल के साथ आज देगी संभागआयुक्त को ज्ञापन

 ग्वालियर। सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर लगे शिलालेख का मामला एक बार फिर गरमा गया है बिगत दिनों एक जाति विशेष ने संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुँच कर सम्भागीयआयुक्त श्री खत्री को ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगें राखी वहीं अखिल क्षत्रिय महासभा भी इस मुद्दे पर आर पार की लड़ाई लड़ने के लिये तैयार है। आज 11 सितंबर शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा एवं अन्य क्षत्रिय संगठन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. राजेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपगें।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं कार्यालय प्रमुख ललित सिंह तोमर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज की जाति चोरी के कुत्सित प्रयासों को सफल नहीं होने देगी। 
यह सर्व विदित है कि सम्राट मिहिर की प्रतिमा ग्वालियर नगर निगम चिरवाई नाके पर स्थापित की गई है जिस पर लगे शिलालेख को लेकर क्षत्रियों ने स्थापना के समय से ही आपत्ति दर्ज की है क्षत्रियों का कहना है कि शासकीय भूमि पर शासकीय कोष से लगी प्रतिमा पर किसी जाति विशेष नाम नहीं लिखा जा सकता है । जब कि सम्राट मिहिरभोज क्षत्रिय कुल के इच्छवाकु वंश में होकर क्षत्रियों के आराध्य एवं प्रेरणा स्त्रोत है। क्षत्रिय महासभा के ज़िलाध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि क्षत्रिय समुदाय शुरू से ही ऐतिहासिक तथ्यों एवं प्रमाणों के साथ जांच एजेंसियों तथा माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष मज़बूती से उपस्थित है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते समय अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सुरेंद्र सिंह तोमर,रमेश सिंह भदौरिया गोपाल सिंह तोमर , अंतर सिंह तोमर, राम कुमार सिंह सिकरवार, बृजपाल सिंह तोमर, रघुराज सिंह तोमर,रणवीर सिंह सिकरवार, नरेंद्र सिंह भदौरिया, संजय सिंह भदौरिया, जितेंद्र सिंह भदौरिया, अनंतराम सिंह कुशवाह, जन्मेजय सिंह तोमर, अजय राठौर, गौरव राजावत सहित अनेक क्षत्रिय उपस्थित रहे । 

posted by Admin
28

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->