क्रेशर संचालक ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

ग्वालियर। दोस्त के साथ लूडो खेलकर घर लौटे युवक ने खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवास सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक खून से लथपथ हालत में मिला। युवक ने 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक के परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिये भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार किला गेट थाना क्षेत्र के अवकाना इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 3.15 बजे 28 वर्षीय रोहित शर्मा ने खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तो रोहित खून से लथपथ हालत में मिला और उसकी मौके ही मौत हो गई। जिसे परिजन अस्पताल लेकर भागे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पुलिस को पता चला कि रोहित अपने एक दोस्त के साथ पार्टनरशिप में क्रेशर संचालन का काम करता था और घटना के कुछ समय पहले ही रोहित अपने दोस्तों के साथ लूडो खेलकर घर लौटा था।  जिस राइफल से क्रेशर संचालक राहुल शर्मा ने आत्महत्या की है, वह लाइसेंसी और 315 बोर की है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। किला गेट थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सील कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

posted by Admin
53

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->