दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी (ताल कटोरा) तरणताल में स्विम फॉर इंडिया अकादमी के तत्वाधान में राष्ट्रीयस्तर पर भारत की सबसे बड़ी तैराकी स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले 40 वर्षों के अनुभवी राष्ट्रीयस्तर के तैराक एवं अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही डॉ.भूपेंद्र शर्मा को आयोजन सचिव डॉ. जितेन्द्र टोकस द्वारा मेडल पहनकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l
यूथ हॉस्टल एसोशिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर यूनिट के उपाध्यक्ष डॉ. भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्विम फॉर इंडिया अकादमी के तत्वाधान में आज दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की तैराकी स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के 5 साल से 75 साल तक के 1100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं को विभिन्न आयु वर्ग में 120 इवेंट के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिसमे शहर के 40 वर्षों के अनुभवी राष्ट्रीयस्तर के तैराक डॉ.भूपेन्द्र शर्मा ने मध्य प्रदेश को गौरान्वित किया l उन्हें आयोजन सचिव डॉ.जितेन्द्र टोकस के द्वारा सम्मानित किया, राष्ट्रीयस्तर पर सम्मानित होने पर विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों एवं गुरुजनों ने बधाई दी है।