ग्वालियर । श्री श्री 1008 हीरामन भुमिया बाबा का भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को आयोजित 27वां वार्षिक मेला समारोह सत्यनारायण की टेकरी, घोसीपुर ग्वालियर पर संपन्न हुआ। इस मेला समारोह में सर्पदंष, बिषबैल और कंठमाल से पीडितों के बंध कांटे गए। मेला समारोह में राजनैतिक दल के अनेक नेता शामिल हुए। वहीं हवन पूजन और कन्या भोज के साथ सर्पदंष, बिषबैल और कंठमाल से पीडितों के बंध कांटे गए।
श्री श्री 1008 हीरामन भुमिया बाबा के मंदिर जोकि सत्यनारायण की टेकरी, घोसीपुरा पर स्थित है । इस मेला में दूरदराज से सर्पदंष, बिशवैल और कंठमाल के कष्टों से पीड़ित लोग सत्यनारायण की टेकरी स्थित हीरामन भुमिया बाबा के मंदिर पर बड़ी श्रद्धा भक्ति से पहुंचे। ऐसे लोगों द्वारा हीरामन भुमिया मंदिर की परिक्रमा लगाई जाने के बाद मंदिर के महंत अर्जुन प्रजापति भगतजी द्वारा झाड़ा देकर बंध कांटे गए। मेला प्रभारी जवाहर प्रजापति, अध्यक्ष रामनरेश राठौर, ओमप्रकाश प्रजापति भारत शाक्य, होतम सिंह प्रजापति, सचिव रामलखन वर्मा, बालमुकुंद प्रजापति, बलवंत प्रजापति, दौलतराम प्रजापति, जगन प्रजापति, लक्ष्मण प्रजापति, दिलीप प्रजापति, गोपाल प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, करन कुशवाह, सीताराम बाथम, नारायण प्रजापति, लक्ष्मण कुशवाह भगतजी सहित अन्य समाजसेवी शामिल हुए।