अग्रवैश्य बन्धु पारिवारिक सम्मेलन 12 को ग्वालियर में
ग्वालियर। अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा अग्रवैश्य बन्धु पारिवारिक सम्मेलन का 15वां आयोजन 12 सितम्बर शनिवार को दोपहर 3 बजे से सिटी प्लाजा शिन्दे की छावनी पर आयोजित किया गया है। सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि 11 अक्टूबर को श्री महाराजा अग्रसेन जयंती है और अग्रवाल समाज अपने कुल प्रवर्तक अग्रसेन जी की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनायेगा। पूरे शहर में अलग अलग स्थानों से श्री अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा निकलेगी। दो दिवसीय मेला का आयोजन अग्रवाल महासभा द्वारा ग्वालियर में किया जायेगा। साथ ही इस अग्रवाल सेवा संस्थान द्वारा विशाल वाहन रैली का आयोजन भी किया जायेगा। श्री अग्रसेन जयंती समारोह के लिए सभी सदस्यों की पारिवारिक बैठक आयोजित की गई है। अगले माह अक्टूबर से ग्वालियर में युवक युवती परिचय सम्मेलन की तारीख सबकी विचार विमर्श से तय की जायेगी और एक सामाजिक सम्मान समारोह का कार्यक्रम पर भी विचार होगा। पारिवारिक सम्मेलन में अग्रवाल परिचय सम्मेलन के सभी ब्लाग एवं मंडल पदाधिकारी श्रीमती नीलम शाह, विनीता तायल, पूनम अग्रवाल, शैली अग्रवाल, श्रद्धा गुप्ता,कविता मंगल, ज्योति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, पदमा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, नुपुर गोयल, साधना गोयल, रजनी अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, मुकेश सिंघल, अनिल गर्ग, महेंद्र अग्रवाल, संदीप मंगल, दीपक अग्रवाल, अशोक गुप्ता, कमलेश बाबू मंगल, बालकृष्ण अग्रवाल शामिल होंगे।