दाल बाजार व्यापार समिति में 31 मार्च तक के सदस्य ही मतदान के अधिकारीः निर्वाचन अधिकारी

- कृष्ण गोपाल अग्रवाल बोले बोगस फर्जी सदस्य बाहर होंगे
ग्वालियर। व्यापार समिति दाल बाजार के चुनाव को लेकर अब दाल बाजार के व्यापारियों में चुनावी जोश उफान पर है। कई प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने का मन बनाकर ताल ठोंक दी है और अपने अपने समर्थकों के साथ व्यूहरचना बनानी शुरू कर दी है। दाल बाजार व्यापार समिति के नामांकन पत्र जमा होने का क्रम 14 सितंबर से शुरू हो रहा है। इधर व्यापार समिति दाल बाजार के निर्वाचन अधिकारी कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने कहा है कि वह पूरी पारदर्शिता से चुनाव करायेंगे। उन्होंने यह भी कहा मतदान में 31 मार्च तक सदस्यता लेने वाले सदस्य ही मतदान के पात्र होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बोगस और फर्जी सदस्य बनाये गये हैं तो उन्हें बाहर किया जायेगा। 
गुरूवार को व्यापार समिति दाल बाजार के निर्वाचन अधिकारी कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने कहा कि जो लोग मतदान प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें मैं बता दूं कि चुनाव पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता से होंगे। इसके साथ ही मतदान प्रक्रिया में समिति ने पुलिस से सहयोग मांगा है, हम मतदान केन्द्र पर व आसपास क्लोज सर्किट कैमरे भी लगा रहे हैं। 
प्रचार में फिजूलखर्ची पर रोक
निर्वाचन अधिकारी कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने कहा कि चेंबर आफ कामर्स की तरह व्यापार समिति के निर्वाचन प्रक्रिया में भी प्रचार के दौरान फिजूल खर्चें पर रोक रहेगी। ताकि समिति में रूपये वालों का वर्चस्व न हो, आम व्यापारी भी चुनाव लड़ सकें। इसी प्रकार फालतू होर्डिंग, बैनर और देर रात की पार्टियों पर भी रोक रहेगी।
इन पदों पर होंगे चुनाव 
व्यापार समिति दाल बाजार में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष व लेखा निरीक्षक के कुल छह पदों पर चुनाव होंगे। चुनाव अधिकारी के अनुसार इनके लिये प्रत्याशी 14 एवं 15 सितंबर को नामांकन दाखिल कर सकेंगे। जांच उपरांत 16 सितंबर को फाइनल सूची चस्पा की जायेगी। नाम वापिसी 18 सितंबर को होगी। मतदान 24 सितंबर को सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा और मतगणना भी सायं को होगी। 

posted by Admin
56

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->