यातायात को सुगम बनाने मुख्य मार्गों से हटाया अस्थाई अतिक्रमण
ग्वालियर। नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नोडल अधिकारी मदाखलत केशव सिंह चौहान ने बताया कि मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दर्पण कॉलोनी 8 दुकानों के पास रोड पर लगे पाइप ऐंगल कैंची गेट को जेसीबी द्वारा निकलवा कर जप्त की। दर्पण कॉलोनी के अंदर गली में रोड पर कबाड़े वाले के द्वारा रखे हाथ ठेलो को टाइम कीपर के साथ हटवाया तथा जप्त सामान को मदाखलत कार्यालय पर जमा किया। इसके पश्चात मुरार बारादरी चौराये से सदर बाजार, अग्रसेन चौराया, गणेश मंदिर, गर्म सड़क, गर्ल्स कॉलेज तक हाथ ठेले वालों फुटपाथियो दुकानदारों के सामान को हटवाये जाने की कार्रवाई की। मदाखलत अधिकारी रवि कुमार कोरी के निर्देशन में ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत पागलखाना क्षेत्र से हाथ ठेले व गुमटी को हटवाया जाकर हाथ ठेला व गुमटी मदाखलत कार्यालय पर भिजवाया गया।। साथ ही किलागेट रोड़ इंटक मैदान रोड़, चार शहर का नाका रोड़, हजीरा चौराहा पर यातायात में बाधक हाथ ठेले वालों को हटवाया गया।
मदाखलत अधिकारी सतेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में महाराज बाड़ा अंतर्गत सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार, एसबीआई बैंक, हेमू चौक, छापाखाना, स्काउट, गाँधी मार्केट के मुख्य मार्गों से हाथ ठेले, फुटपातियों के फड़ को हटवाया जाकर मुख्य मार्ग क्लियर करवाया गया। साथ ही चिटनीस की गोठ में नाली निर्माण कार्य में बाधित दुकानदार द्वारा बनाए गए पक्के चबूतरे को क्षेत्राधिकारी विपिन दुबे के निर्देशान में हटवाया गया।