सनवैली RWA ने पूर्ण जलकर चुकता किया

सनवैली के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज बंसल, पूर्व अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, संचालक सदस्य केसी माखीजा, संजय वासवानी ने सनवैली का = पूर्ण जलकर बकाया कुल रकम रुपये चौबीस लाख बासठ हजार चारसौ  सत्तासी( 2462487 रुपये ) निगम के एडिशनल कमिश्नर प्रदीप तोमर को चैक देकर आज तक का हिसाब चुकता कर दिया है| इस बिल पर एक लाख पच्चीस हजार दो सो बासठ( 125262 रुपये ) रुपये की छूट समिति को नेशनल लोक अदालत के नियमानुसार निगम ने दी है। एडिशनल कमिश्नर प्रदीप तोमर से सनवैली के गेट के सामने दो स्पीड ब्रेकर की बात भी RWA समिति की और से पंकज बंसल ने रखी जिस पर प्रदीप तोमर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दो स्पीड ब्रेकर सनवैली के बाहर सड़क पर लगवा दिए जाएंगे । गिरीश अग्रवाल ने निगम के एडिशनल कमिश्नर प्रदीप तोमर को सनवैली के बाहर जलभराव के निराकरण के लिए भी निवेदन किया, जिस पर प्रदीप तोमर का कहना थाकि निगम के द्वारा इस समस्या के निष्पादन के लिए भी उचित कार्यवाही की जा रही है । 

posted by Admin
28

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->