ग्वालियर। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने कंजर डेरा, नयागांव में छापामार कार्रवाई कर 94 लीटर कच्ची मदिरा, मदिरा निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं लगभग 1200 किलोग्राम गुड़ जब्त किया। कार्रवाई के दौरान एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। मौके से फरार आरोपी विवेक कंजर पुत्र भूरा कंजर के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 49-ए के तहत प्रकरण कायम किया गया है। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।