नंद बाबा दे दो बधाई यसोधा मैया जाये कृष्ण कन्हाई
मंदिर महिला समिति कि श्रीमती शिखा बढ़ेरा, पारुल ठाकुरिया, प्रीति रावत ने सयुंक्त बयान में बताया कि आज दिनांक 10सितंबर गुरुवार को समाज के 125वर्ष पुराने मंदिर गोपाल जी महाराज, भाऊ का बाजार पर ठाकुर जी लाला श्री कृष्ण कन्हैया कि छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर गर्भ गृह एवं मंदिर प्रांगण को गुब्बारे खिलौना एवं विभन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया, कार्यक्रम मंदिर महिला समिति के नेतृत्व में दोपहर 3बजे समाज के राष्ट्रीय संत सुन्दरदास जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. नगर कि भजन मंडली ने माँ यसोदा को बधाई गीत के साथ छठी उत्सव प्रारम्भ किया.
इस पावन पर्व पर समाज कि लगभग 100-125 महिलाओ ने अलग अलग ग्रुपों में भगवान के चरणों में नृत्य के माध्यम से अपनी श्रद्धा एवं भक्ति प्रस्तुत कर किया इस कार्यकर्म में अपनी खुशियाँ श्रीमती सीमा घीया श्रीमती दीपा पागुवाल पुष्पा गुप्ता नीलम पितलिया आदि ने खिलोने -चॉकलेट -मिठाईया लुटा कर बधाई बांटी. भजनों एवं नृत्य सांय 6बजे तक निरंतर चलता रहा तत्पश्चात ठाकुर जी कि आरती मंदिर समिति के अध्यक्ष किशोर गुप्ता, सचिव वीरेंद्र खुटेटा मुकेश घीया द्वारा कर भोजन प्रसादी कि व्यवस्थापक श्रीमती ममता खुटेटा वैशाली कायथवाल संतोष खुटेटा कविता माली आशा पागुवाल ने उपस्थित सभी सखी सहेलियों बंधुओ को प्रसादी हेतु निवेदन किया. इस अवसर पर श्री पुरसोत्तम घीया, प्रदीप खुटेटा, दिलीप पितलिया, नितिन धामानी अमित कूलवाल, अनूप रावत रामजीदास रावत श्याम ठाकुरिया आदि समाज बंधु विशेष रूप से उपस्थित थे.