सनवैली RWA द्वारा पूर्ण जलकर चुकता किया
सनवैली के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज बंसल व पूर्व अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल एवं संचालक सदस्य के सी माखीजा संजय वासवानी ने आज सनवैली का पूर्ण जलकर बकाया कुल रकम रुपये चौबीस लाख बासठ हजार चारसौ सत्तासी( 2462487 रुपये ) निगम के एडिशनल कमिश्नर श्री प्रदीप तोमर जी को आज चैक देकर आज तक का हिसाब चुकता कर दिया है, इस बिल पर एक लाख पच्चीस हजार दो सो बासठ( 125262 रुपये ) रुपये की छूट समिति को नेशनल लोक अदालत के नियमानुसार निगम ने दी है । आज एडिशनल कमिश्नर श्री प्रदीप तोमर जी से सन वैली के गेट के सामने दो स्पीड ब्रेकर की बात भी RWA समिति की और से पंकज बंसल जी ने रखी जिस पर प्रदीप तोमर जी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दो स्पीड ब्रेकर सन वैली के बाहर सड़क पर लगवा दिए जाएंगे । गिरीश अग्रवाल ने निगम के एडिशनल कमिश्नर प्रदीप तोमर जी को सन वैली के बाहर जलभराव के निराकरण के लिए भी निवेदन किया, जिसपर आपका कहना है कि निगम के द्वारा इस समस्या के निष्पादन के लिए भी उचित कार्यवाही की जा रही है ।
संपूर्ण RWA टीम ने अपनी और से व सनवैली रहवासियों की ओर से निगम के अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है ।