टाइगर बहुत ही सतर्क है और चीज़ों को अपने तरीके से संभालता है”: नए किरदार की एंट्री पर बोलीं करुणा पांडे, पुष्पा इम्पॉसिबल, सोनी सब
मुंबई, : सोनी सब का पुष्पा इम्पॉसिबल दर्शकों को अपनी भावनात्मक पारिवारिक कहानी, अप्रत्याशित मोड़ों और पुष्पा के सामने आने वाली नई चुनौतियों के साथ लगातार जोड़े हुए है। आने वाले एपिसोड्स में पुष्पा (करुणा पांडे) एक नए केस को संभालती है, जो उसे टाइगर से आमने-सामने कराता है, एक ऐसा इंसान जिसकी मज़बूत शख्सियत जल्द ही उसे पुष्पा के खिलाफ खड़ा कर देती है।

आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि पुष्पा की मुलाकात टाइगर (मुकुल हरीश) से होती है, जिस पर उसके पिता इस बात का आरोप लगाते हैं कि वह उनकी देखभाल नहीं करता। वहीं, टाइगर अपना बचाव करते हुए यह बताता है कि वह नियमित रूप से अपने पिता की मदद के लिए पैसे भेजता है। पुष्पा टाइगर की तरफ की कहानी समझने की कोशिश करती है, लेकिन उनकी पहली मुलाकात आसान नहीं होती, क्योंकि टाइगर खुलकर बात करने से इंकार कर देता है। जैसे-जैसे केस आगे बढ़ता है, पुष्पा टाइगर और उसके परेशान अतीत से प्रभावित होती है और महसूस करती है कि उसकी कहानी में दिखने से कहीं ज़्यादा छिपा हुआ है। उनके बीच के मतभेद जल्द ही तीखी बहस का रूप ले लेते हैं और पुष्पा व उसके परिवार के बीच तनाव पैदा कर देते हैं। जैसे-जैसे उनके रास्ते बार-बार टकराते हैं, टाइगर की रहस्यमयी मौजूदगी पुष्पा और उसके परिवार के लिए असहजता का कारण बनने लगती है।
पुष्पा इस केस के पीछे के इंसान को समझने के लिए पूरी तरह दृढ़ है। क्या टाइगर के साथ उसकी बढ़ती तकरार उस सच्चाई को सामने लाएगी, जिसकी तलाश पुष्पा कर रही है?
आने वाले ट्रैक के बारे में करुणा पांडे ने साझा किया, “पुष्पा हमेशा मानती है कि किसी स्थिति को सही मायने में समझने के लिए हर पक्ष की बात सुनना ज़रूरी है। टाइगर ऐसा इंसान है, जो उसके लिए यह आसान नहीं बनाता। वह बहुत ही सतर्क है और चीज़ों को अपने तरीके से संभालता है, जिसकी वजह से उनके बीच टकराव होते हैं। दूसरी तरफ, पुष्पा को यह जानना है कि टाइगर असल में कौन है, क्योंकि उसकी कहानी में निश्चित रूप से बहुत कुछ और है। मुझे इस डायनामिक को एक्सप्लोर करने में बहुत मज़ा आया, क्योंकि पुष्पा ऐसी नहीं है, जो तब पीछे हट जाए, जब उसे लगे कि कहानी में और भी कुछ है। वह सवाल पूछती रहेगी, जब तक उसे यह महसूस न हो कि उसने सच्चाई को समझ लिया है।”
पुष्पा इम्पॉसिबल देखना न भूलें, सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।