सकल ब्राह्मण महासमिति ने 68 को नव ग्रह शक्ति पीठ धार्मिक यात्रा कराई

 गिरिराज गुरुजी को श्री गणेश मिट्टी की प्रतिमा से सम्मानित किया ,11 को स्मारिका का विमोचन होगा , 
ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा 9 सितंबर बुधवार को सुबह ठीक 8-30 बजे आश्रम स्वर्ग सदन के रहवासी सहित 68 सभी समाजों के वरिष्ठ बुजुर्ग जनों को धार्मिक यात्रा जौरासी श्री हनुमान मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री नव ग्रह शक्ति पीठ, डबरा पर ले जाकर उन्हें अपने साथ प्रथम पूज्य श्री गणेश पूजन,श्रीमद् भागवत गीता सार एवं श्री सत्यनारायण की कथा का श्रवण पंडित गिरिराज गुरुजी के मुखारविंद से डबरा नव ग्रह शक्ति पीठ पर कराया । यात्रा का शुभारंभ भार्गव समाज के संभागीय अध्यक्ष  
 परमानंद शर्मा, सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा,सर्व ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, महंत सतीश शर्मा केदारपुर,देवेन्द्र कुमार पाठक,सर्व ब्राह्मण महासंघ के महामंत्री रवि गौड, सकल ब्राह्मण महासमिति की महिला महामंत्री रचना गौड़ अनिता योगेंद्र दीक्षित, किरण मिश्रा जी द्वारा सनातन धर्म का ध्वज पताका फहराकर नवग्रह शक्ति पीठ के लिए रवाना किया। मुख्य आचार्य पंडित गिरिराज गुरुजी ने श्रीमद् भागवत गीता का सार बताते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत गीता के 18 अध्याय हर व्यक्ति को जीवन में प्रेरणा देने वाले हैं और उसे आत्मसात हर व्यक्ति को करना चाहिए। जीवन के कठिन समय को आसन करने के लिए श्री मद्भागवत गीता जी पाठन करना चाहिए। श्री सत्यनारायण की कथा एवं हनुमान चालीसा का पाठ भी कराया गया इस अवसर पर सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा प्रथम आराध्या श्री गणपति जी की मिट्टी की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित पंडित गिरिराज गुरुजी सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, यात्रा के मुख्य संयोजक तीरथ मिश्रा जी,नव ग्रह शक्ति पीठ डबरा के मनीष पांडेय,महंत सतीश शर्मा केदारपुर, ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र राजौरिया,महिला महामंत्री रचना गौड़, यात्रा की महिला संयोजिका श्रीमती अनीता योगेंद्र दीक्षित,किरण मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि हर घर में गणेशोत्सव के दौरान श्री गणेश पूजन मिट्टी से निर्मित प्रतिमा का ही कर पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक आस्था के अनुरूप कार्य करें । इसका सभी को संकल्प दिलाया। डबरा नव ग्रह शक्ति पीठ पर सकल ब्राह्मण महासमिति की कोर कमेटी की बैठक संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता हुई जिसमें भाद्र शुक्ला द्वितीया तिथि दिनांक 13 सितंबर को शिवपुरी में होने वाले 18 वां निशुल्क सकल ब्राह्मण विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं ब्राह्मण प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान समारोह पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका के आवरण अनावरण दिनांक 11 सितंबर को सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय, ऊंट पुल , लश्कर पर होगा। तथा महासमिति के उद्देश्यों के अनुरूप अन्य गतिविधियों पर चर्चा की गई । संचालन प्रकाश नारायण शर्मा जी ने किया । देवेन्द्र कुमार पाठक, कार्यालय मंत्री,

posted by Admin
4

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->