निगमायुक्त ने किया जलालपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया

ग्वालियर उपनगर ग्वालियर में आ रहे मटमैले पानी की समस्या को लेकर निगम आयुक्त अभिषेेक चौधरी ने जलालपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और 145 एमएलडी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पानी को फिल्टर करने की प्रक्रिया को देखा और उसे पूरी तरह से साफ कर शहर में सप्लाई करने के निर्देष दिए। इसके साथ ही फिल्टर होने के बाद सप्लाई किए जा रहे पानी की टेस्टिंग की गई, जिसमें पानी शुद्ध पाया गया। इसके बाद निगमायुक्त ने 145 एमएलडी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया, जहां गंदगी पाई पाने पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के  निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त टी प्रतीक राव एवं कार्यपालन यंत्री शिशिर श्रीवास्तव मौके पर उपस्थित रहे। 
विगत दिनों हुई जोरदार बारिश के कारण तिघरा अपनी लगभग पूरी क्षमता तक भर चुका है, इस दौरान तिघरा बांध में मिट्टी की मात्रा बढ जाने से पानी मटमैला हो चुका है, यहीं मटमैला पानी तिघरा से जलालपुर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पहुंच रहा है। इस पानी को साफ करने के लिए नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने एल्म की मात्रा बढाने के निर्देश  दिए हैं, जिससे मिट्टी फिल्टर करने की प्रक्रिया के दौरान पूरी तरह से साफ हो सके। जलालपुर से उपनगर ग्वालियर में सप्लाई हो रहे पानी के सैंपल लेकर उनकी लैब में टेस्टिंग की गई, जिसमें कोई हानिकारक तत्व नहीं पाए गए। चूंकि तिघरा से मिट्टी की मात्रा अधिक आ रही है, इसके चलते शहर में एक-दो दिन पानी के रंग में परिवर्तन दिखा, हालांकि यह पानी पूरी तरह से शुद्ध है। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त ने क्लीयर वाटर टैंक का निरीक्षण किया, साथ ही ठेकेदार को क्लीयर वाटर टैंक की सफाई का शेड्यूल बनाने के निर्देश  दिए हैं। इसके बाद निगमायुक्त ने 145 एमएलडी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया, वहां एसबीआर टैंक में गंदगी मिलने पर निगमायुक्त ने ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने के  निर्देश  दिए हैं। 

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->