आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने बुलंद की हक-अधिकारों की आवाज


एटक से संबद्ध यूनियन का प्रथम जिला सम्मेलन संपन्न, पुष्पलता सविता बनीं जिला अध्यक्ष
ग्वालियर,। एटक से संबद्ध आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन, ग्वालियर जिले का प्रथम जिला सम्मेलन आज घोसीपुरा रेलवे फाटक के पास उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता महिला नेत्री अनीता त्रिपाठी ने की। सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं शामिल हुईं।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन की प्रांतीय महासचिव विभा पाण्डेय उपस्थित रहीं। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की समस्याओं और उनके हक अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं संगठित होकर संघर्ष को मजबूत करें। उन्होंने सभी बहनों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत 'बनाने का आह्वान किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए एटक जिला महासचिव हरिशंकर माहौर, जिला उपाध्यक्ष रमेश सविता, शैलेश परमार, सुरेंद्र सविता तथा भारतीय महिला फेडरेशन की महिला नेत्री अंजलि परमार ने प्रथम जिला सम्मेलन के आयोजन पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के हक-अधिकारों की लड़ाई में संगठन उनके साथ
कदम से कदम मिलाकर खड़ा रहेगा।
सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन
सम्मेलन के दौरान 11 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पुष्पलता सविता को जिला अध्यक्ष चुना
गया।
नई कार्यकारिणी में उषा सिकरवार, राजेश्वरी माहौर एवं संध्या जाटव को उपाध्यक्ष, विमलेश शाक्य को सचिव, नीता शर्मा को सहसचिव तथा संध्या कदम को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हक-अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
सतना राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव
सम्मेलन के समापन अवसर पर आगामी 19 एवं 20 सितंबर 2026 को सतना जिले में आयोजित होने वाले राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव भी किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

posted by Admin
2

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->