ध्यान से एंटी रैगिंग तक... नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिली सफल कॉलेज लाइफ की सीख

ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में नवप्रवेशित बी.एससी. (कृषि) प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ-2026-27 के तीसरे दिन विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मानसिक एकाग्रता, अनुशासन, सकारात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास का संदेश दिया गया। 
दिन की शुरुआत ध्यान एवं मेडिटेशन सत्र से हुई। डॉ. वी.एस. कंसाना ने विद्यार्थियों को ध्यान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि एकाग्रता, आत्म-अनुशासन और सकारात्मक सोच विद्यार्थी जीवन में सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। इसके बाद अकादमिक प्रभारी डॉ. आर.के. जायसवाल ने एंटी रैगिंग पर व्याख्यान दिया। उन्होंने रैगिंग के दुष्परिणामों और महाविद्यालय की शून्य-सहिष्णुता नीति की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। डॉ. एम.पी. ठाकुर ने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने पर जोर दिया। बाद में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं और पुस्तकालय का भ्रमण किया तथा शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में डॉ. आर.के. जायसवाल, डॉ. आर.एस. ससौदे, डॉ. प्रमोद के. फतेहपुरिया, डॉ. एच.एल. खपेडिया एवं डॉ. राजीव दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->