सेवा-संकल्प अभियान की गतिविधियों को पूरी गंभीरता के साथ प्रभावी ढंग से मूर्तरूप दें: कलेक्टर श्रीमती चौहान

ग्वालियर।  “सेवा-संकल्प अभियान” की गतिविधियों को पूरी गंभीरता एवं जनभागीदारी के साथ प्रभावी ढंग से मूर्तरूप दें। प्रत्येक गतिविधि में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं नागरिकों को शामिल करें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अंतरविभागीय समन्वय बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए। अभियान के पहले दिन सांध्य बेला में बैजाताल एवं जिले के अन्य 11 स्थानों पर नदियों एवं अन्य जल स्त्रोतों के किनारे “आशीर्वाद का दीया” के तहत हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए जायेंगे।  
“सेवा-संकल्प अभियान” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से एक दर्जन से अधिक रचनात्मक गतिविधियां आयोजित होंगीं। जिनमें सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत संकल्प यात्रा, आंगनबाड़ी केन्द्रों में “आंगन का उत्सव”, कहानी बदलाव कार्यक्रम के तहत सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आए सकारात्मक बदलाव का प्रस्तुतिकरण, शिक्षण संस्थाओं में ड्राइंग व भाषण प्रतियोगितायें, जल जन और सेवा संकल्प यात्रा, सेवा सेतु, रंगोली राष्ट्र, जन सेवक महाकुंभ पंचायत पार्लियामेंट जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।बैठक में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान”, पर्पल डॉट कार्यक्रम, सीएम हैल्पलाइन सहित शासन के अन्य प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की भी समीक्षा हुई। सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ढिलाई सामने आने पर कलेक्टर ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को आगाह किया कि यदि अगले दो दिन में शिकायतों के निराकरण की स्थिति नहीं सुधरी तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिये आयुक्त को प्रस्ताव भेजा जाएगा। 
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बैठक में जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान को सभी अधिकारी गंभीरता से लें। अभियान के तहत सभी अधिकारी जन-विश्वास शिविर के पहले क्षेत्र भ्रमण कर अपने-अपने विभाग से संबंधित संस्थाओं का निरीक्षण करें और सरकार की मंशा के अनुरूप संस्थाओं की व्यवस्थायें सुदृढ़ करें। साथ ही भ्रमण व निरीक्षण की जानकारी अनिवार्यत: पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने ऐसे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं, जिनके द्वारा पोर्टल पर अभी तक जानकारी नहीं भरी गई है।  बैठक में वन मंडलाधिकारी मुकेश पटेल, अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद व अनिल बनवारिया सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं जिले के एसडीएम मौजूद थे। 

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->