राहुल गांधी के कार्यक्रम में छात्र इंदौर पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करें: यादव
ग्वालियर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित किए जा रहे ऐतिहासिक छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों मे शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव द्वारा छात्रों एवं छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह भदौरिया की उपस्थिति में विद्यार्थियों से शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयों की समस्याओं, युवाओं के अधिकारों तथा उनके भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संवाद के दौरान छात्रों को बताया गया कि युवाओं की आवाज को देश की सबसे बड़ी ताकत है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार संसद से लेकर सड़क तक छात्रों, युवाओं, बेरोजगारों एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। विद्यार्थियों से 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर शिक्षा, रोजगार, समान अवसर और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।