स्वामित्व अधिकार अभिलेख के निष्पादन एवं पंजीयन की बारीकियां सिखाईं

ग्वालियर स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से बुधवार को बाल भवन में जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान स्वामित्व अधिकार अभिलेख तैयार करने, उनके निष्पादन तथा पंजीयन से संबंधित प्रक्रियाओं एवं आवश्यक कार्यवाही की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों-कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। यह प्रशिक्षण मैदानी स्तर पर स्वामित्व अधिकार अभिलेखों से संबंधित कार्यवाही में एकरूपता, पारदर्शिता एवं गति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। स्वामित्व अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराना सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत लोगों को संपत्ति संबंधी अधिकारों के प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे है। संबंधित हितग्राहियों को उनकी संपत्ति का विधिवत अभिलेख उपलब्ध कराकर उन्हें सम्पति का विधिवत मालिक बनाया बनाया जा रहा है। 

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->