शिक्षक समाज को ज्ञान की रोशनी देकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं : अशोक शर्मा



*परशुराम कल्याण बोर्ड के शिक्षक सम्मान समारोह में 40 शिक्षकों का सम्मान

ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन के परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में किया गया। समारोह में शिक्षा और समाज निर्माण में योगदान को रेखांकित करते हुए करीब 40 शिक्षकों का श्रीफल एवं माला अर्पित कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी, राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे, संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल, परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के.बी. गोस्वामी एवं ग्वालियर-चंबल संभाग प्रभारी डॉ. दिलीप समाधिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि मानव जीवन में ज्ञान सर्वोपरि है। ज्ञान मनुष्य के जीवन की महत्वपूर्ण धरोहर है। शिक्षा ऐसी पूंजी है जो जीवनभर काम आती है और आगे बढ़ने में सहयोगी होती है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सोच केवल नौकरी तक सीमित नहीं होती, बल्कि वे समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए ज्ञानरूपी मार्गदर्शन देते हैं। शिक्षित समाज का निर्माण करना शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
माता-पिता और गुरु दोनों ही पूजनीय हैं। माता-पिता बच्चे को जीवन देते हैं, जबकि गुरु उसे ज्ञान देकर जीवन की सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए सक्षम बनाता है। प्रत्येक बालक को ज्ञान और शिक्षा मिलना अत्यंत आवश्यक है।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->