मदाखलत अमले ने अवैध निर्माण कार्य को कराया बंद, वसूला जुर्माना

ग्वालियर नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नोडल अधिकारी मदाखलत केशव सिंह चौहान ने बताया कि मदाखलत अधिकारी शशिकांत शुक्ला एवं क्षेत्रीय अधिकारी सत्येंद्र उपाध्याय के निर्देशन ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र  वार्ड 65 अजयपुर में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों को बंद कराया गया 21875 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया तथा तस्सल फावडे, ड्रम आदि सामान जप्त कर मदाखलत स्टोर पहुंचाया गया।इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी सतेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में महाराज बाड़ा अंतर्गत सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार, एसबीआई बैंक, हेमू चौक, छापाखाना, स्काउट, गाँधी मार्केट के मुख्य मार्गे से हाथ ठेले, फुटपातियों के फड़ को हटवाया जाकर मुख्य मार्ग क्लियर करवाया गया। साथ ही  गोल पहाड़िया से हाथ ठेले व गुमटी को हटवाया जाकर, सिलिंडर जप्त मदाखलत कार्यालय पर भिजवाये गए। मदाखलत अधिकारी रवि कुमार कोरी के निर्देशन में ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत पागलखाना क्षेत्र से हाथ ठेले व गुमटी को हटवाया जाकर सिलिंडर जप्त किया तथा हजीरा क्षेत्र से हाथ ठेले को जप्त कर मदाखलत कार्यालय पर भिजवाया गया।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->