सोलर फेयर 12-13 सितम्बर को चेम्बर भवन में

ग्वालियर। MPCCI द्वारा हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और आमजन को ‘सौर ऊर्जा’ से जोड़ने के उद्देश्‍य से लगातार चौथे वर्ष ‘सोलर फेयर-2026’ का आयोजन 12-13 सितम्बर को दोपहर में 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक ‘चेम्बर भवन’ में किया जा रहा है ।
अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-दीपक पमनानी एवं कोषाध्यक्ष-मनोज अग्रवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि इस मेले का मुख्य उद्देश्‍य व्यापारियों और उद्योगपतियों सहित आम नागरिकों को सोलर पैनल, रूफटॉप सिस्टम और नवीन नवीकरणीय ऊर्जा तकनीकों के प्रति जागरूक करना है ।
पदाधिकारियों ने उक्त फेयर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि एक ही छत के नीचे प्रमुख सोलर कंपनियाँ अपने नवीनतम उत्पाद और तकनीक का प्रदर्शन करेंगी । साथ ही, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी । इसके साथ ही विशेषज्ञों द्वारा सोलर पैनल की स्थापना, रख-रखाव, नेट-मीटरिंग प्रक्रिया और लागत में बचत पर निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा ।
ज्ञात रहे बीते 03 वर्षों में ‘सोलर फेयर’ को शहरवासियों से जबरदस्त प्रोत्साहन मिला है । पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक प्रभावी कदम साबित हो रहा है, जिससे बिजली बिलों में भारी बचत के साथ-साथ कार्बन फुटप्रिंट को भी कम किया जा सकता है । पदाधिकारियों ने ग्वालियर अंचल के व्यापारियों एवं उद्योगपतियों सहित आम नागरिकों से “सोलर फेयर-2026” में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर, लाभ उठाने की अपील की है ।

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->