महर्षि अरविंद का जीवन राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है: सुशील बरुआ

- जन अभियान परिषद ने किया जिला स्तरीय कार्यक्रम में व्याख्यान माला का आयोजन
ग्वालियर। जन अभियान परिषद द्वारा महर्षि अरविंद की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय व्याख्यान माला एवं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान माला मुरार स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में आयोजित हुई। कार्यक्रम में महर्षि अरविंद के जीवन, दर्शन, राष्ट्र चिंतन एवं युवाओं के लिए उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया रहे। बीते रोज आयोजित हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श गौशाला लाल टिपारा के संत ऋषभानंद महाराज ने की। मुख्य वक्ता के रूप में विवेकानंद केंद्र के वरिष्ठ समाजसेवी अजय शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ, जिला समन्वयक धर्मेंद्र दीक्षित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महर्षि अरविंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि अरविंद का जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिक चेतना और मानव कल्याण की प्रेरणा देता है। जीडीए के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया ने महर्षि अरविंद के विचारों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए कहा कि उनके जीवन से राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास, आध्यात्मिक चेतना और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने युवाओं से महर्षि अरविंद के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संत ऋषभानंद जी महाराज ने महर्षि अरविंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अरविंद जी ने भारत की स्वतंत्रता के साथ-साथ राष्ट्र के आध्यात्मिक उत्थान का भी सपना देखा था। कार्यक्रम का संचालन मनोज दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला समन्वयक धर्मेंद्र दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम गौतम, राजकुमार प्रजापति, उल्फत सिंह कुशवाह, आनंद यादव सहित जन अभियान परिषद से जुड़ी सभी नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता एवं छात्रों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। 


posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->