सुगम यातायात के लिए निगम अमले ने हटाया अतिक्रमण


ग्वालियर। सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा पिंटू पार्क क्षेत्र से यातायात में बाधक अतिक्रमण हटाया गया तथा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वह पुनः अतिक्रमण न करें। 
मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम द्वारा आम नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए निरंतर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाता है इसी क्रम में सोमवार को पिंटू पार्क, मुरार एवं अन्य कई क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जिसमें ठेले, काउंटर, टीनशेड, छप्पर, इत्यादि यातायात में बाधक अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया।

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->