कैट की पारिवारिक गोठ संपन्न ,प्रदेश की तरक्की में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका :भारत सिंह कुशवाह
*ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट द्वारा रेशमतारा रिसोर्ट में वार्षिक आयोजन सावन की गोठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुये ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि मध्यप्रदेश की आर्थिक प्रगति व्यापारियों की मेहनत का परिणाम है। किसी भी प्रदेश की उन्नति वहां के उद्योग और व्यापार की तरक्की से संभव है। कैट के आयोजन में उन्होंने कहा कि निरंतर व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष रखकर कैट व्यापार हितैषी कार्य कर रहा है और अपने 2000 सदस्यों को लेकर आज जो पािरवारिक गोठ का अयोजन किया, यह गत पांच वर्षों से हो रहा है और मैं भी इसका भाग बनता हूं। कैट के सदस्य शासन में प्रतिनिधित्व पाये इसका मैं प्रयास करूंगा। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मध्यप्रदेश कॉंग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक हेमंत कटारे, विधायक सतीश सिकरवार ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मध्यप्रदेश कैट के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने की। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उनका स्वागत जिलाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री रामकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, कार्यक्रम संयोजक अनिल शाह, श्याम शुक्ला, मुकेश गुप्ता, निरूपमा मालपानी, अंशुल गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर चेंबर के संयुक्त सचिव दीपक पमनानी, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल का सममन किया गया।*
*कार्यक्रम में कैट की यूथ विंग नवगठित की गई और उन्हें व्यापार हित में कार्य करने की शपथ सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने दिलाई। यूथ विंग के प्रभारी नीरज चौरसिया ने आभार प्रदर्शन किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन सीए तन्वी खंडेलवाल द्वारा किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी हिमांशु छापड़िया ने दी।