श्री बाबा हीरामन भुमिया का मेला समारोह 10 को

ग्वालियर। श्री श्री 1008 बाबा हीरामन (भुमिया) का मेला समारोह का आयोजन 9 अगस्त को सत्यनारायण की टेकरी, घोसीपुरा, ग्वालियर पर भजन कीर्तन आयोजन के साथ प्रारंभ होगा। मेला समारोह का मुख्य आयोजन में 10 सितम्बर को होगा। इसी दिन मंदिर पर सर्पदंश, बिषबेल से पीढ़ित लोगों के बंध काटे जायेंग। यह जानकारी श्री बाबा हीरामन (भुमिया) के भगत अर्जुनसिंह प्रजापति ने दी।
श्री बाबा हीरामन (भुमिया) के भगत अर्जुनसिंह प्रजापति ने बताया कि 10 सितम्बर को सुंदर काण्ड, हवन पूजन, कन्या भोज के बाद सर्पदंश, बिषबेल से पीढ़ित लोगों के बंध काटे जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष हजारों लोग इस मेला समारोह में शामिल होते है। इस मेला समारोह शामिल होने के लिये श्रद्धालु बड़ी दूर दूर से आते हैं। यहां बंध काटे जाने का अनुष्ठान रात भर चलता है। इस मेला समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। ज्ञात हो कि सर्पदंश और बिषबेल से पीढ़ित व्यक्ति या महिला श्री बाबा हीरामन भुमिया के मंदिर की परिक्रमा करते समय बेहोश तक भी हो जाता है, ऐसी स्थिति में उनके परिवारजन तथा मंदिर से जुड़े लोग पीड़ित को परिक्रमा करवाते है। उसके बाद मंदिर के सम्मुख लाने पर भगत जी द्वारा झाड़ा दिया जाता है तब पीढ़ित व्यक्ति तत्काल होश में आ जाता है। उस पीड़ित का बंध काटा जाता है, ऐसा क्रम लगातार चलता रहता है। श्री बाबा हीरामन (भुमिया) स्मृति सेवा समिति ग्वालियर इस मेला समारोह विभिन्न समितियां भी बनाई गई है। 

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->