दंदरौआ महाराज भी नीब करौरी बाबा की फिल्म देखने पहुँचे, पहली बार टाकीज गये

ग्वालियर। जिस संत ने कभी सिनेमा घर की सीढ़ियां नहीं चढ़ीं, वे भी नीब करौरी बाबा के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश देखने के लिए पहली बार सिनेमा घर पहुंच गए। दंदरौआधाम के महामंडलेश्वर रामदास महाराज को भी फिल्म सिनेमा घर तक खींच ले गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की लोकप्रियता कितनी बढ़ चुकी है।
 दंदरौआ हनुमान मंदिर के महंत रामदास महाराज को जब उनके कुछ शिष्यों ने हनुमान अंश फिल्म के बारे में बताया तो, तो उनके मन में भी फिल्म देखने की इच्छा जाग्रत हो गई। उन्होंने अपने शिष्यों को अपनी इच्छा से अवगत कराया। तो उनके शिष्यों ने केसर मॉल स्थित पीवीआर सिनेमा में तुरंत टिकट कराए। दंदरौआ महाराज शाम के समय फिल्म देखने पहुंचे, तो सिनेमा घर का माहौल बदल गया। दर्शक उन्हें अपने बीच पाकर आनंदित हो गए और उनका आशीर्वाद लेने के लिए सिनेमा हॉल में होड़ मच गई। किसी ने जब फिल्म के गायक साधु तिवारी जो ग्वालियर के ही हैं, उन्हें यह जानकारी दी कि दंदरौआ महाराज हनुमान अंश फिल्म देख रहे हैं, तो उन्होंने वीडिया कॉल के जरिए उनसे संपर्क साधा और आशीर्वाद लिया। रामदास महाराज ने उनसे कहा कि आपके गीत बहुत अच्छे हैं, जिसमें ग्वालियर के संगीत की झलक दिखती है। मैं हनुमानजी से प्रार्थना करता हंू कि आपको और अधिक सफलता दे। महाराज ने साधु तिवारी को दंदरौआधाम आने का न्योता भी दिया। इस मौके पर रामप्रकाश दुबे, भास्कर शर्मा, गिर्राज दुबे, संगम भार्गव, श्याम शर्मा, वेद शर्मा भी मौजूद रहे।

posted by Admin
501

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->