दंदरौआ धाम में पितरों की शांति के लिए होगी भागवत कथा -प्रेमानंद महाराज के शिष्य लवदास महाराज सुनाएंगे कथा
ग्वालियर। शताब्दीपुरम स्थित दंदरौआ धाम में पितरों की शांति के लिए पितृपक्ष में 27 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के शिष्य लवदास महाराज कथा का रसपान कराएंगे। कथा के लिए दंदरौआ हनुमान मंदिर महामंडलेश्वर रामदास महाराज के सानिध्य में भूमिपूजन किया गया। पं कपिल कृष्ण शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूपिपूजन कराया। कथा परीक्षत साधना राजीव कोठारी ने श्रीगणेशजी का आह्वान कर पूजन किया।
इस अवसर पर मौजूद श्रद्धालुओं को पिृत पक्ष में कथा का महत्व बताते हुए दंदरौआ के संत रामदास महाराज ने कहा कि वैसे तो भागवत कथा का श्रवण सदा ही कल्याण होता है,लेकिन पितृपक्ष में इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इन दिनों में भागवत कथा जब पितरों के निमित्त आयोजित की जाती है, जो उन्हें सद्गति प्राप्त होती है, जिससे वे प्रसन्न होकर अपनी संतानों को आशीर्वाद देते हैं। इस मौके पर संदीप रावत, भास्कर शर्मा, मयंक शर्मा, आराधना दुबे, हरीबाबू करोठिया, प्रवेश तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कथा की आयोजक वी केयर एनजीओ के सचिव सागर नाती ने बताया कि कथा के लिए भव्य कलश यात्रा 27 सितम्बर को सुबह 11.30 बजे से आरंभ होगी। इस दिन कथा में मंगलाचरण एवं भागवत महात्म पर चर्चा होगी। 28 को परीक्षत जन्म, 29 को भक्त प्रह्लाद चरित्र एवं फूलों की होली, 30 को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 1 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा एवं 2 को सुदामा चरित्र के साथ कथा विश्राम होगा।