श्रीजी गरबा एवं डांडिया उत्सव सीजन 3 का ऑफिशियल लोगो व पोस्टर लांच

- 8 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू 14 सितंबर से प्रशिक्षण 

ग्वालियर| महानगर के बहु प्रतिक्षित श्रीजी गरबा एवं डांडिया उत्सव सीजन 3 का ऑफिशल लोगो व पोस्टर आज लॉन्च किया गया इस अवसर पर आयोजक नितिन अग्रवाल केतन अग्रवाल ने बताया कि गरबा एवं डांडिया प्रशिक्षण का शुभारंभ 14 सितंबर सोमवार जीवाजी कल गेट नंबर 3 पर शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक होगा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष नैयनेश्वरी फिल्म के प्रशांत राज चौहान के निर्देशन में प्रतिभागियों को गरबा एवं डांडिया की विभिन्न शैलियों का प्रशिक्षण किया जाएगा वहीं आयोजन के दौरान एंकर निखिल कटारिया अपनी एंकरिंग के माध्यम से कार्यक्रम को खास अंदाज़ प्रस्तुत करेंगे उन्होंने बताया पहले रजिस्ट्रेशन पर चांदी का शानदार राम दरबार भेट किया जाएगा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया इस बार प्रशिक्षण अवधि को और अधिक रोचक एवं मनोरंजक बनाने के लिए हर रविवार को अलग-अलग थीम पर आधारित मिनी इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे इनमें विशेष टीम के साथ नृत्य संगीत संस्कृति मनोरंजन एवं विभिन्न गतिविधियां शामिल होंगी वही महिला प्रतियोगियों की सुरक्षा का विशेष इंतजाम रखा गया है आयोजक नितिन अग्रवाल ने बताया की श्रीजी गरबा एवं डांडिया उत्सव का उद्देश्य केवल गरबा डांडिया का आयोजन करना नहीं बल्कि नृत्य संस्कृति संगीत और उत्साह के माध्यम से शहर वासियों को एक साथ जोड़ना है आज की पत्रकार वार्ता में जीवाजी क्लब के कोषाध्यक्ष संजय निकला संयुक्त सचिव केतन करण अग्रवाल ट्विंकल सेन निधि शर्मा नीलम गुप्ता वीनस स्कूल के संचालक विवेक गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित थे|

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->