लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल निःशुल्क डायबिटीज एवं बी.पी. चेकअप कैंप संपन्न



 जीवाजी यूनिवर्सिटी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया चौराहा, ग्वालियर पर   आज लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा निःशुल्क डायबिटीज एवं बी.पी. चेकअप कैंप आयोजित किया गया।
शिविर में कुल 110 लोगों का निःशुल्क बी.पी. एवं शुगर चेकअप किया गया।

🔹 25 लोगों की शुगर मानक मात्रा से अधिक पाई गई।
🔹 2 लोगों की शुगर बहुत अधिक पाई गई, जिन्हें शिविर संयोजक लायन डॉ. दुर्गेश साहू ने आवश्यक समझाइश देते हुए अपना पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की सलाह दी।
🔹 बी.पी. जांच में 5 लोगों का बी.पी. सामान्य से अधिक तथा 2 लोगों का सामान्य से कम पाया गया। शेष सभी लोगों का बी.पी. सामान्य मानक के अनुरूप पाया गया।

शिविर का अवलोकन  IPDG MJF लायन सुधीर बाजपेयी ने किया तथा लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की।

शिविर प्रारंभ होने से पूर्व ही अध्यक्ष लायन अजय बत्रा, सचिव लायन रोशन गाबरा, कोषाध्यक्ष लायन अमित अग्रवाल एवं शिविर संयोजक लायन डॉ. दुर्गेश साहू ने सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया था। शिविर प्रारंभ होते ही उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

सेवा कार्य में क्लब के रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश वाटवानी , पूर्व अध्यक्ष लायन विवेक सेठी , लायन सतीश भल्ला , लायन संजय अग्रवाल , लायन गिरीश गाबरा , लायन धनवंत अग्रवाल , लायन दीपक धमेजा , लायन दीपक गुप्ता , लायन संजय बहिरानी , लायन गालव सिंघल , लायन राहुल करीड़ा , लायन दिनेश गुप्ता , लायन शरद गोयल , लायन जितेंद्र गाबरा सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने उपस्थित रहकर अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता से यह सेवा कार्य सफल एवं सार्थक हो सका।

🦁 LIONS CLUB GWALIOR CENTRAL 
SERVE ALL • SPREAD JOY

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->