मंत्रीमंडल फेरबदल होगा, कुंवर साहब को छुट्टी मिलेगी
भोपाल। मध्यप्रदेश में अब मंत्रीमंडल फेरबदल की चर्चा अंदरखाने में तेज है। विवादों से चर्चित रहे कुंवर साहब को भी भाजपा आलाकमान छुट्टी देने के मूड में हैं। हाल ही में कुंवर साहब ने इसकी भनक लगते ही कई बड़े नेताओं से मुलाकात की है और आज नारू दादा से भी मिलने पहुंचे। कुल मिलाकर कुंवर साहब के चेहरे पर भी अब नूर नजर नहीं आ रहा।
ऐसी खबर है कि राज्य मंत्रीमंडल में लगभग 5 से 6 नये मंत्रियों की एंट्री हो रही है और विवादों से घिरे मंत्रियों को भी विश्राम दिया जा सकता है। इसमे दो पूर्व मंत्री भी मंत्रीमंडल में वापस लिये जाने की खबर भी चर्चा का विषय है। लेकिन अब यह मंत्रीमंडल विस्तार व फेरबदल कब होगा, इसके ऊपर निर्भर है। इतना जरूर है कि मुख्यमंत्री जी को फेरबदल का फ्री हैण्ड मिल गया है।