महेन्द्र सिंह यादव किसानों की नई आवाज
ग्वालियर। ग्वालियर के भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव द्वारा 2006 में बलराम जयंती को लेकर शुरू किया गया मेला अब प्रदेशभर का सबसे अनुकरणीय मेला बन गया है। बलराम जयंती पर आयोजित महोत्सव व सहकारी समागम में आज उमड़ी भीड़ से मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी गदगद दिखे। उन्होंने मंच पर ही अनेकों किसान व जनहितैषी घोषणायें भी की।
कुल मिलाकर भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव ग्वालियर चंबल संभाग में किसानों के ऐसे नेता के रूप में उभरे है, जो हमेशा किसानों व सरकारी क्षेत्र के लिये हमेशा कुछ नया करने को तैयार रहते हैं। उनकी सोच है कि किसान व सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोग लगातार आगे बढ़े। महेन्द्र सिंह यादव ने जब 2006 में इस बलराम जयंती महोत्सव व मेला की शुरूआत की थी तब किसी ने यह नहीं सोचा था कि यह इतना वृहद रूप लेगा।
आज मेले में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग सहित प्रदेश व अंचल के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने इसमे चार चांद लगा दिये। मेले में अपेक्स बैंक के प्रशासक व भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव के आव्हान पर उमड़ी कृषकों की भीड़ ने भी यह साबित कर दिया है कि महेन्द्र सिंह यादव अंचल में किसानों की नई आवाज हैं।