मटकी फोड़ का महासंग्राम, विजेता गोविंदा टोली को मिलेंगे 51 हजार रुपये

ग्वालियर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर हिन्दू उत्सव आयोजन समिति, मुरार द्वारा आगामी 3 सितम्बर को एक विशाल और भव्य "चतुर्थ मटकी फोड़ प्रतियोगिता" का आयोजन किया जा रहा है। यह पारंपरिक प्रतियोगिता मुरार के ऐतिहासिक अग्रसेन चौक पर सायं 7:00 बजे से शुरू होगी।समिति के सचिव अमित सेठी और संयोजक अनुराग कुशवाहा ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष मटकी फोड़ प्रतियोगिता को बेहद रोमांचक और चुनौतीपूर्ण बनाया गया है। करीब 22 फीट की ऊंचाई पर बांधी जाने वाली माखन की मटकी को जो भी गोविंदा टोली इंसानी पिरामिड बनाकर सफलतापूर्वक फोड़ेगी, उसे 51हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल एवं विशिष्ट अतिथि मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के कार्यकारणी सदस्य संजय मंगल व ठेला व्यवसायी संघ के संरक्षक बृजेश दुबे होंगे। आयोजकों ने बताया कि मुख्य प्रतियोगिता से पूर्व बाजार में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के नेतृत्व में ध्वज वाहक के साथ टीमों का मार्च पास्ट बैंड की धुन पर निकाला जाएगा। साथ ही छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में नजर आएंगे। आयोजन में हजारों की भीड़ को देखते हुए महिलाओं एवं बच्चों के बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है, साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहेगा। प्रतियोगिता में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर अधिकतम 8 टोलियों का ही चयन किया जाएगा। मुकाबले में शामिल होने वाली टीमें पंजीयन हेतु सेठी पेट्रोल पम्प, शहीद गेट मुरार से फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->