कार्यकर्ता पार्टी में पेड की जड के समानः विधायक सिकरवार

ग्वालियर। कार्यकर्ता पार्टी में पेड की जड के समान होता है, जिसकी मेहनत पर पूरी पार्टी खडी हुई है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है और बदले में कार्यकर्ताओं ने अपन खून पसीना बहाकर पार्टी की सफलता के लिये कार्य किया है। यह बात रविवार को कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मेला ग्राउण्ड के वार्ड क्रमांक 23 के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मेला ग्राउण्ड के वार्ड क्रमांक 23 का कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन कमलेश्वर वाटिका नदी पार टाल मुरार में किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, ब्लाॅक अध्यक्ष महादेव अपोरिया, रामअवतार जाटव, मोनू रजक, ओ.पी. प्रजापति, सुनील रमपुरिया, उषा गेहलोत, कौशल सिसौदिया, सूरतराम सैनी, सुनील चन्द्रवंशी, विनोद रजक आदि मौजूद थे। 

posted by Admin
56

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->