550 विधार्थियों ने दी रामायण प्रतियोगिता


ग्वालियर। अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्वालियर शहर की सामाजिक संस्था फिर एक प्रयास द्वारा रामायण प्रतियोगिता का आयोजन रविवार 12 जनवरी को कंपू स्थित स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय, टकसाल स्कूल परिसर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन, नगर निगम अपर आयुक्त अनिल दुबे तथा भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री डा. करुणा सक्सेना उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 550 प्रतिभागी शामिल हुए। इसके साथ ही फिर एक प्रयास संस्था द्वारा वर्ष 2025 का स्वामी विवेकानंद सम्मान संस्था के सदस्य उपेंद्र शर्मा को दिया गया। प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम आगामी रविवार 19 जनवरी 2025 को घोषित किया जाएगा।

posted by Admin
259

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->