झांसी मंडल में वृहद टिकट जांच अभियान, 686 अनियमित यात्री पकड़े गए


मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर वृहद स्तर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान झांसी, उरई, ग्वालियर, बांदा, मुरैना सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान का उद्देश्य यात्रियों द्वारा नियमों का पालन सुनिश्चित करना और अनियमित यात्रा से रेलवे राजस्व को हो रही हानि पर रोकथाम लगाना रहा । इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 312 यात्रियों से कुल ₹2,85,675 का जुर्माना वसूला गया तथा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले 373 यात्रियों से ₹1,91,970 जुर्माना स्वरुप वसूला गया। पूरे दिन चलाये गए इस अभियान में  कुल 686 अनियमित यात्री पकड़े गए। जिनसे ₹4,77,645 रेलवे राजस्व के रूप में वसूले गए।
इस अभियान में मुख्य योगदान मुख्य टिकट निरीक्षक इम्तियाज रहमान, सैयद अब्बास, नीरज वर्मा, अभिषेक सिंह, आर. राजन, अंशुल त्रिपाठी, प्रियंका पुरोहित, मनोज त्रिपाठी, संजय खरे, सरफराज अहमद, दिनेश साहू, एस.पी. लाल, हामिद खान, तथा नरेश शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने  यात्रियों से निवेदन है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट के साथ यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित करें। इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि रेलवे की सेवाओं को अधिक अनुशासित और प्रभावी बनाया जा सके।

posted by Admin
246

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->