अंतरराष्ट्रीय विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा: जौहरी
ग्वालियर| जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी द्वारा रुप सिंह स्टेडियम के सामने स्थित बाल भवन में 3 दिसम्बर पर अंतरराष्ट्रीय विश्व दिव्यांग दिवस के विशेष आयोजन पर दिव्यांग जनों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने बाले समाजसेवी एवं अपनी दिव्यांगता को दरकिनार कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले ऐसे जिन दिव्यांग जनों ने हर क्षेत्र में चाहें बह किसी भी तरह की खेल प्रतियोगिता हो या एज्यूकेशन का क्षेत्र हो ओर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खेलों में मेडल प्राप्त करके ग्वालियर ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन करने बाले एसे प्रतिभागी दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाने एवं समाज की मुख्य धारा में जोड़ें जाने हेतु सम्मानित किए जाने को लेकर जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणेश भदौरिया एवं सोसायटी के प्रदेश महासचिव श्याम सिंह कुशवाह ने वरिष्ठ समाजसेवी ओर राष्ट्रीय शसक्त दिव्यांग आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार एवं आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी जी के साथ गोले के मन्दिर स्थित जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी के कार्यालय में आयोजित बैठक में रणनीति तैयार की।
तीन दिसंबर को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह का उद्देश बताते हुए सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणेश सिंह भदौरिया एवं अनूप जौहरी ने कहा कि दिव्यांग जनों को सहानभूति ओर दया की दृष्टि से देखना नहीं उन्हें 1995- की धारा ( 62 ) के अंतर्गत समान अवसर अधिकार दिलाना एवं सम्मान जनक समाज की मुख्य धारा में जोड़े जाने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उक्त भव्य आयोजन किया जा रहा है। बेठक में ये उपस्थित रहे अंजू भदोरिया, वरुण सक्सेना, रानू शर्मा, बर्षा कुशवाह, अशोक शर्मा, जगमोहन सक्सेना, एकांत शर्मा आदि मौजूद थे।