तालाबंदी की कार्रवाई के बाद करदाता ने जमा कराया 2.84 लाख रुपये का चेक

ग्वालियर । नगर निगम द्वारा संपत्ति कर वसूली को लेकर बकायेदारों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन क्रमांक 11 के अंतर्गत वार्ड 28, 29 एवं 30 में संपत्तिकर जमा नहीं करने वाले भवन स्वामियों के विरुद्ध कुर्की एवं तालाबंदी की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक करदाता ने 2 लाख 84 हजार 105 रुपये का चेक नगर निगम को सौंपा, जिसके बाद उसे रसीद जारी की गई।
कार्रवाई उपायुक्त रजनीश गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने बकायेदारों को संपत्तिकर जमा करने के लिए निर्देशित किया। कार्रवाई में आरआई दीपक सोनी एवं रोहित सिंह, टैक्स कलेक्टर मिलन पालिया, वरदान बाजपेई, मंगल सिंह, प्रशांत पाण्डेय, टीसी शिवा शर्मा, विनीत, अनिल यादव, दीपक एवं संदीप सिंह तथा फायर विभाग की टीम शामिल रही।
इन बकायेदारों पर है लाखों रुपये का संपत्तिकर बकाया
- कृष्णायन बैंकेट हॉल (विजय गर्ग), गांधी रोड - लगभग 35 लाख रुपये।
- प्रेम नारायण मिश्रा, ग्लैक्सी गार्डन - लगभग 6 लाख रुपये।
- राजेश खस, कॉस्मो कैफे, महाराणा प्रताप नगर - लगभग 1.80 लाख रुपये।
- राजकुमार चतुर्वेदी, चिरायु हॉस्पिटल के पीछे, कैलाश बिहार - लगभग 1.50 लाख रुपये।
- जेबू निशा, द्वारकाधीश मंदिर के सामने - 5 लाख 27 हजार रुपये।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->