शासकीय भूमि पर किए अवैध अतिक्रमण को हटाया
ग्वालियर । वार्ड 11 कबीर पार्क के सामने अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही निगम की भवन शाखा एवं मदाखलत अमले द्वारा की गई। भवन निरीक्षक सुश्री तनुजा वर्मा ने बताया कि वार्ड 11 कबीर पार्क के सामने भागीरथ कुशवाह द्वारा किये गये शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर भवन अधिकारी ब्रजकिशोर त्यागी के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान मदाखलत अमला एवं पुलिस बल मौजूद रहा।