समृद्ध व्यापारी से समृद्ध मध्यप्रदेश कैट का अनूठा अभियान है जिसमें ग्वालियर चम्बल क्षेत्र के सेकडों व्यापारी शामिल हो रहे है: नरेन्द्र सिंह तोमर

कैट का व्यापारी सम्मेलन संपन्न
 ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के दीपावली मिलन समारोह एवं कैट मुरैना जिले का शपथ ग्रहण समारोह मध्यप्रदेश विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर  के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित 800 से अधिक व्यापारियों को सम्बोधित करते हुये श्री तोमर ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने ’’समृद्ध व्यापारी समृद्ध मध्यप्रदेश’’ अभियान को लोकार्पित किया है। कैट का यह अभियान प्रदेश के 55 जिलों 230 विधानसभाओं में व्यापारियों को एक नई दिशा देगा और आज के कार्यक्रम में सेकडों व्यापारियों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि व्यापारियों का संगठन पर विश्वास है और सब एकजुट होकर सरकार और व्यापारियों के बीच सेतु बनने का कार्यकर रहे हैं। 

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की भावना अनुसार स्वदेशी उत्पादों को स्वीकार करना, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अनुसार नई पीढी रोजगार पाने वाली नहीं बल्कि रोजगार देने वाली बने, इन दोनों महत्वपूर्ण मुददों को लेकर कैट सक्रियता से कार्य करेगा। 
 तोमर ने कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन की प्रसन्शा करते हुये कहा कि आप शारीरिक परेशानी के बाबजूद भी जिस लगन एवं मेहनत से इस संगठन को खडा कर रहे हैं निश्चिित रूप से कैट मध्यप्रदेश का सबसे बडा व्यापारिक संगठन होकर उभरा है और मुख्यमंत्री  ने 55 जिलों के अध्यक्षों को शपथ दिलाई वह एक नई ऊर्जा पैदाकर रहा है।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन नेकहाकि यह व्यापारिक हितों केलिये संधर्षकरने की श्रंखला है अब हम सरकार को साथ लेकर व्यापारिक हितों के िलये आगे बढ रहेहैं। मध्यप्रदेश के विकास और समृद्ध बनाने में व्यापारियों की भुमिका महत्वपूर्ण है। अब व्यापारियों को गलत शब्द से सम्बोधित नहीं किया जायेगा बल्कि समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण में व्यापारी को शसक्त भूमिका के रूप में याद किया जायेगा। 
 कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शिवहरे, संभागीय अध्यक्ष रवि गुप्ता, संभागीय महामंत्री मुकेश जैन, भारतीय जनता पार्टी मुरैना के जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह, कैट मुरेना के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री मोहन सिंघल, कोषध्यक्ष मुकेश गोयल, कैट के मुरेना के संरक्षक नारायनहरी गुप्ता सहित मयूर गर्ग, कमल अग्रवाल, रीनागांधी, तन्वी खण्डेलवाल विकास शिवहरे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रवि गुप्ता द्वारा किया गया।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->