मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां संविधान के लिए गंभीर चिंता का विषयः सुरेन्द्र यादव

ग्वालियर। भाजपा सरकार की शह पर एसआईआर की प्रक्रिया के नाम पर मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां कर पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने, नामों में बदलाव और फर्जी मतदाताओं को जोड़ने की शिकायतें देश के लोकतंत्र और संविधान के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस देश के किसी भी नागरिक के मताधिकार पर हमला बर्दाश्त नहीं करेगी। हर नागरिक का एक-एक वोट कीमती है और उसकी रक्षा करना कांग्रेस का संकल्प है। यह बात कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने ब्लॉक एवं मंडलम कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक में कहीं। 
बैठक में आगामी 26 नवंबर गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के अंतर्गत जबलपुर के शहीद स्मारक, गोल बाजार में प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाले विशाल संविधान रक्षा मार्च में ग्वालियर से सैंकड़ों कांग्रेसजनों की ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा कर रणनीति बनाई गई। बैठक में निर्देशित किया गया कि ब्लॉक एवं मंडलम स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क स्थापित किया जाएगा तथा अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की सहभागिता सुनिश्चित कर ग्वालियर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जबलपुर कूच करेंगे। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक पोलिंग बूथ पर एक वोट रक्षक नियुक्त कर एसआईआर की प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखेंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।  बैठक में संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, राजेश तोमर, मनीष शर्मा, श्रीमती रेखा, महेश धनोलिया, धर्मवीर राठौर, अनूप शिवहरे, राकेश कुशवाह, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, अंसार खान आदि उपस्थित थे।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->