विश्व धरोहर सप्ताह में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

ग्वालियर।  विश्व धरोहर सप्ताह के तहत जिले में पुरातत्व धरोहरों पर केन्द्रित कार्यक्रम एवं गतिविधियां जारी हैं। इस क्रम में सोमवार को मोतीमहल में विद्यार्थियों के लिए विशेष धरोहर प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता परिवहन न्यायालय के न्यायाधीश श्री शिवकांत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। 
प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में विद्यार्थियों से ग्वालियर एवं मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक स्मारकों, पुरातात्विक स्थलों, भारतीय इतिहास, कला, संस्कृति एवं स्थापत्य कला से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी जानकारी एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय के दिशा-निर्देशों के तहत यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर न्यायाधीश श्री शिवकांत ने कहा कि ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरें हमारे गौरवशाली अतीत की जीवंत साक्षी हैं। इन धरोहरों में हमारी संस्कृति, परंपराओं, कला एवं स्थापत्य की अमूल्य विरासत समाहित है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने इतिहास और विरासत से जुड़कर इनके संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सजग और जिम्मेदार बनना चाहिए। साथ ही आह्वान किया कि अपनी विरासत के प्रति संवेदनशील बनें और ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ व सुरक्षित रखने में सक्रिय भूमिका निभायें। विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व से परिचित कराने के साथ-साथ उनके संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। विश्व धरोहर सप्ताह के तहत 25 नवम्बर तक गतिविधियां जारी रहेंगीं। 

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->